Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsसेवा संकल्प सप्ताह 2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सेवा संकल्प सप्ताह 2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को बी.एड. विभाग में सेवा संकल्प सप्ताह 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत 2047” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।साथ ही निबंध प्रतियोगिता हिंदी बिभाग द्वारा और पोस्टर प्रतियोगिता चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित की गयी बीएड विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी के मार्गदर्शन एवं सेवा संकल्प अभियान के समन्वयक प्रो. अरविन्द कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं सार्वजनिक मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर बी एड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी , डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ रश्मि बहुखंडी एवं श्री शेखर मैठाणी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. ऐश्वर्या राणा एवं डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाई थे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ सुनीता नौटियाल एवं सहसंयोजक डॉ डी. के. मौर्य थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी नेगी, द्वितीय स्थान रितिका तथा तृतीय स्थान ओमप्रकाश ने प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments