Sunday, November 8, 2026
HomeUncategorized*राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन*

*राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन*

राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

कोटद्वार, 4 नवंबर 2026। डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई 1, 2 एवं 3 के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर की शुरुआत स्वच्छता अभियान से की गई, जिसमें स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। तत्पश्चात परिसर में स्वयंसेवियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

शिविर के बौद्धिक सत्र में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र दिवाकर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं सामाजिक विकास में स्वयंसेवियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी बाला ने स्वयंसेवियों को सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी चमोली ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग (Drug Abuse) विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने, नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य श्री बीरेंद्र सैनी, श्री जितेंद्र एवं श्रीमती लीला भी उपस्थित रहे।

शिविर के समापन पर प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी ने सभी स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments