दुगड्डा। रॉयल्टी और ई-रवन्ना के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा ठेकेदारों को दी गई अस्थायी राहत पर ठेकेदार संघ दुगड्डा के अध्यक्ष दिनेश रावत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ठेकेदारों के हित में एक सकारात्मक कदम बताया।
रॉयल्टी और ई-रवन्ना पर मिली अस्थायी राहत को स्थायी करने की मांग, ठेकेदार संघ दुगड्डा के अध्यक्ष दिनेश रावत ने जताया आभार

दिनेश रावत ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई यह राहत फिलहाल अस्थायी है, जबकि ठेकेदारों को वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि रॉयल्टी और ई-रवन्ना से संबंधित इस सुविधा को ठेकेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्थायी रूप दिया जाए, ताकि उन्हें भविष्य में भी राहत मिल सके।
उन्होंने इस फौरी राहत के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार ठेकेदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में स्थायी निर्णय लेगी।
