Sunday, November 8, 2026
HomeUncategorizedराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ...

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ हुआ संपन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन हुआ राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में संपन्न हुए समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने की उन्होंने आपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा समारोह में 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दीपांशु ने प्रथम स्थान तथा अतुल रावत ने द्वितीय अखिल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

छात्रा वर्ग में सोनिया प्रथम आशि द्वितीय साक्षी तृतीय स्थान पर रही भाला फेंक प्रतियोगिता में भावना प्रथम आवर्ती द्वितीय और काजल थापानी तृतीय स्थान प्राप्त किया भाला फेंक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में हर्ष कुमार प्रथम सुनील साहनी की द्वितीय कपिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुई ओवरऑल प्रभु महतो महाविद्यालय चैंपियन बने.

छात्र वर्ग में सोनिया महाविद्यालय चैंपियन बनी सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रा अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता हरिद्वार में प्रतिभा करेंगे क्रीड़ा समारोह में प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डीएस नेगी ने महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ हीरा सिंह डुंगरियाल को कीड़ा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सराहना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय केप्रो निरंजन शर्मा, प्रो एससी नौटियाल, प्रो आशा देवी, प्रो प्रीति रानी,प्रो ज्योति खरे, प्रो इंदु तिवारी, डॉ आरपी द्विवेदी, डॉ अरविंद अवस्थी, डॉ दीपक कुमार पांडे, डॉ सूरत सिंह बलुड़ी, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ संदीप कुमार , डॉ मिनाक्षी वर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ संदीप किमोठी, डॉ दयाकिशन जोशी, डॉ ऐश्वर्या राणा , डॉ वर्षा सिंह, डॉ विजय लक्ष्मी , डॉ हिना नौटियाल ,डॉ पवन भट्ट डॉ गीता सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments