Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsअमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड में इंटरव्यू प्रतियोगिता का परिणाम...

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड में इंटरव्यू प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, विजेताओं को किया गया सम्मानित

कोटद्वार। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड, कोटद्वार द्वारा 26 सितंबर 2026 को आयोजित इंटरव्यू प्रतियोगिता का परिणाम 10 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक श्रीमती अनीता जखमोला तथा आईटीडीए कैल्क के निदेशक डॉ. नंद किशोर जखमोला तथा बुरांश कोचिंग के निदेशक श्री अरविंद दुदपुड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकगण भारत सिंह रावत, सौरभ घनसेला,स्वाति कंडवाल, नितेश रावत, अंशिका डंगवाल, कशिश, रजनी रावत, रश्मि एवं मोहित ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।

इंटरव्यू प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोनम नेगी ने प्रथम, अनु नेगी ने द्वितीय तथा तानिया राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्थान की निदेशक श्रीमती अनीता जखमोला ने कहा कि इंटरव्यू जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं संवाद कौशल को नई दिशा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. नंद किशोर जखमोला ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से प्राप्त होती है तथा ऐसे आयोजन उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments