आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पी•जी कॉलेज कोटद्वार के मुख्य गेट के बाहर एनएसयूआई एवं वंदे मातरम छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी बताए जा रहे दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच अभी पूरी नहीं हुई है और इस मामले में कथित वीआईपी कोने की जांच भी लंबित है। ऐसी स्थिति में दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति न्याय के प्रति छात्र समाज और अंकिता के परिवार के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति रोक दी जाए।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति महोदया एवं केंद्र सरकार से अपील की कि दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम राज्यपाल नियुक्ति को तत्काल रद्द किया जाए अथवा सीबीआई जांच पूर्ण होने तक स्थगित किया जाए। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “अंकिता भंडारी को न्याय दो”, “नियुक्ति रद्द करो”, “सीबीआई जांच पूरी होने तक राज्यपाल नियुक्ति रोको” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में मनीष, आदित्य, आकृति, विधि, अम्बिका, आंशिका, भूमिका जोशी, अभिषेक अग्रवाल,प्रेरणा, मीनाक्षी, अंकुश घिल्डियाल, शुभम सुयाल, अनामिका, शिवानी,प्रीति, प्रिया, गरिमा, दमन दीप, सौरभ, अविनाश, अंकुर, रवि, विजय रावत, आदि शामिल थे।
