Sunday, November 8, 2026
HomeUttarakhandमाता-पिता की स्मृति में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट ने राजकीय इंटर...

माता-पिता की स्मृति में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट ने राजकीय इंटर कॉलेज घिन्डवाड़ा को भेंट की फर्स्ट एड किट

घिन्डवाड़ा, 16 अक्टूबर 2026। समाजसेवा और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत विमल भट्ट ने अपने माता-पिता की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज घिन्डवाड़ा को एक फर्स्ट एड किट सप्रेम भेंट की।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। विद्यालय में फर्स्ट एड किट उपलब्ध होने से किसी भी आकस्मिक स्थिति में विद्यार्थियों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल भट्ट, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान श्री लोकेश रावत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने विमल भट्ट की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उनकी यह पहल माता-पिता की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments