Sunday, May 31, 2026
HomeLocal Newsतीन राज्यों में BJP का कमाल: ऋषि कण्डवाल ने बताया ऐतिहासिक जनादेश,...

तीन राज्यों में BJP का कमाल: ऋषि कण्डवाल ने बताया ऐतिहासिक जनादेश, अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई तय

कोटद्वार/देहरादून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति उत्तराखण्ड सरकार ने पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी की जीत को “ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी जनादेश” बताया है। उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति ऋषि कंडवाल ने अपने बयान में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास और सुशासन की राजनीति को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल , आसाम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि लोग अब विकास, पारदर्शिता और देश में स्थाई तथा मजबूत नेतृत्व चाहते हैं।बंगाल, असम तथा पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई: ऋषि कण्डवाल, उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति उत्तराखण्ड सरकार।

उन्होंने कहा कि बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं,बल्कि संगठन की अटूट शक्ति, कार्यकर्ताओं के तप, पूर्ण कालिक कार्य कर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। हर बूथ पर कई वर्षों से दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं और पूर्णकालिकों का यह परिश्रम आज रंग लाया है आप सभी को कोटि-कोटि नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह जी की सशक्त रणनीति ने देश को विकास और विश्वास की नई दिशा दी है।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में “डबल इंजन सरकार” बनने से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बुनियादी ढांचे, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति देखने को मिलेगी। उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति
ऋषि कंडवाल ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए आवश्यक कदम बताया।

उन्होंने अंत में कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि “नए भारत” की सोच की जीत है, जिसमें विकास, सुरक्षा और सबका साथ-सबका विकास प्रमुख आधार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments