Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsकोटद्वार: मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को उत्तराखंड क्रांति दल ने दी श्रद्धांजलि,...

कोटद्वार: मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को उत्तराखंड क्रांति दल ने दी श्रद्धांजलि, दीपदान कर लिया संघर्ष का संकल्प

आज 2अक्टूबर 2026 क़ो उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व मे कोटद्वार के झंडाचौक मे मुजफ्फरनगर कांड 1994 मे राज्य निर्माण के शहीदों क़ो याद करते हुए सांय 6,00 बजे आंदोलनकारियों के चित्रों का माल्यार्पण कर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी गयी
इस अवसर पर वक्ताओ द्वारा कहा गया कि 1 अक्टूबर 1994 मे उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर 2 अक्टूबर 1994 दिल्ली रैली मे जाते समय 1 अक्टूबर की अर्धरात्री मे मुजफ्फरनगर के समीप रामपुर तिराहे पर तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रैली मे जा रहे आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बर अत्याचार किया वह राज्य की मांग का कलंकित इतिहास रहा।

जिसमे 7 हत्याएं, दुष्कर्म छेड़ाखानी के मामले जो अभी भी आंदोलनकारी संगठनों द्वारा मुजफ्फरनगर और नैनीताल हाईकोर्ट मे लड़ा जा रहा है और उसमे कुछ दोषियों क़ो सजा भी दिलवाई पर राष्ट्रीय दलो की सरकारों द्वारा 25 साल मे बारी बारी से राज करने के बाद भी सरकार की और से अभी तक क़ोई पैरवी नहीं की जो उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए न्याय नहीं दिला सकते है वे क्या उत्तराखंड भला कर सकते है इसलिए संकल्प लेते है उत्तराखंड के सपनो के राज्य के लिए संघर्ष करते रहेंगे
आज श्रद्धांजलि मे महानगर के अध्यक्ष भारत मोहन काला के सयोजन मे केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य महेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश भारद्वाज ,केंद्रीय महामंत्री हरीश द्विवेधी, केंद्रीय संगठन सचिव सत्यपाल नेगी, गुलाब सिंह रावत ,केंद्रीय प्रचार सचिव उमेद सिँह भंडारी, केंद्रीय प्रचार सचिव रबिंन्द्र सोंध,केंद्रीय सचिव पुष्कर सिंह रावत महानगर महामंत्री हरीश चन्द्र ध्यानी पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ भगवती प्रसाद कंडवाल ,सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रिय सचिव देवेंद्र रावत सैनिक प्रकोष्ठ के कोटद्वार नगर इकाई , सैनिक प्रकोष्ठ के महामंत्री राजेश कुमार बुढ़ाकोटी, श्रीमती सीमा बिष्ट,श्रीमती अर्चना दुतपुड़ी, श्रीमति देवेशवरी, श्रीमति शोभा भंडारी , जितेंद्र भंडारी गोबर्धन प्रसाद काला,हयात सिंह गुसाई, संजू कश्यप,कुलदीप तोमर, ,ओम प्रसाद ओम प्रकाश,मन मोहन नेगी ,विनोद अग्रवाल,संजय खंतवाल, सुभाष त्यागी , जयदीप रोतेला उत्तराखंड छात्र संगठन के नवीन भंडारी, नागेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने शामिल थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments