Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsहैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्याति प्राप्त स्कूल हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में 2 अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री स्व: लाल बहादुर शास्त्री जी तथा महात्मा गाँधी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर विद्यालय की प्रवंधिका प्रतिभा असवाल ने स्व; लालबहादुर शास्त्री जी द्वारा स्थापित उच्च नैतिक मापदंडों के किस्से सुनाकर विद्यालय के छात्र छात्राओं को भावविभोर कर दिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म पाल सिंह रावत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के मितव्ययिता, सादगी तथा नैतिकता के उच्चतम मापदंडों का उल्लेख किया साथ ही महात्मा गाँधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का भी उल्लेख किया, इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक पोस्टर बनाकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व: लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments