Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsराजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 का आयोजन

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 का आयोजन

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में विकासखण्ड द्वारीखाल का खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें द्वारीखाल ब्लॉक के 24 विद्यालयों के 140 बाल वैज्ञानिकों ने शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल सुश्री विनीता रावत,पीटीए अध्यक्ष अनिल सिंह रावत,एसएमसी अध्यक्ष कमलेश काला तथा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल राकेश नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार व विज्ञान ड्रामा का विषय मानव जाति कल्याण के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी रहा।ब्लाक विज्ञान समन्वयक महेन्द्र सिंह राणा ने विज्ञान महोत्सव के महत्व व उपयोगिता के सम्बन्ध में जानकारी दी।

जूनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमता में राउमावि बरसूड़ी की अक्षिता प्रथम,राउप्रावि खरीक टाटरी का ऋतिक कुमार द्वितीय तथा राइका किनसुर का अमन सिंह तृतीय स्थान पर रहे ।
हरित ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण में राउमावि बुरांसी के मयंक चन्द्र प्रथम,राइका द्वारीखाल की अंशिका द्वितीय तथा राइका चाक्यूसैंण की जीविका तृतीय रहे।

गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन में राईका चाक्यूसैंण के मन्दीप सिंह बिष्ट प्रथम,राइका किनसुर के अक्षत द्वितीय तथा राइका कैण्डुलठागंर के आदित्य रावत तृतीय रहे। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में राउप्रावि हिलोगी की चांदनी प्रथम,राइका पालीलंगूर की मीनाक्षी द्वितीय तथा राइका चाक्यूसैंण के साहिल तृतीय रहे। स्वदेशी कृषि पद्धतियों में राइंका द्वारीखाल के आदर्श मोहन प्रथम,राउप्रावि हिलोगी के अनुज द्वितीय तथा राउमावि बुरांसी की तान्या तृतीय स्थान पर रही। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में अउराइका चैलूसैंण की इशिका प्रथम,राइका पालीलंगूर की आयुषी द्वितीय तथा राइका द्वारीखाल के सोहम तृतीय रहे। वहीं, आपदा प्रबंधन में राउमावि पुल्यास के अक्ष नेगी प्रथम,राबाउमावि बसिंज्ञाना की सृष्टि द्वितीय तथा राइका किनसुर के उज्जवल तृतीय रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमता में राइंका कीर्तिखाल की कामिनी प्रथम, अउराइका देवीखेत की अनामिका द्वितीय तथा इका काण्डाखाल के हिमांशु काला तृतीय स्थान पर रहे।हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में राइका कीर्तिखाल की प्रियांशी प्रथम,इका काण्डाखाल के अनुज द्वितीय तथा इका देवीखाल भंयासू के आदर्श तृतीय रहे। गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन में इका काण्डाखाल के अर्नव प्रथम,राइका कैण्डुलठागंर के आरूष नेगी द्वितीय तथा राइका महादेवचट्टी के साहिल सिंह तृतीय रहे। स्वच्छता एवं साफ-सफाई में इका काण्डाखाल के अक्ष बलूनी प्रथम,राइका द्वारीखाल की कशिश द्वितीय तथा राइका कीर्तिखाल के आदित्य तृतीय रहे। स्वदेशी कृषि
पद्धतियों में अउराइंका चैलूसैंण के अनुराज प्रथम,इका काण्डाखाल की अदिति द्वितीय तथा राइका कीर्तिखाल की सानवी तृतीय रही। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में राइका कीर्तिखाल की दीपाली प्रथम,इका काण्डाखाल अंशिका बिष्ट द्वितीय तथा अउराइका चैलूसैंण के अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे।
आपदा प्रबंधन में इंका काण्डाखाल के आयुष डोबरियाल प्रथम,अउराइका चैलूसैंण के आयुष नैथानी द्वितीय तथा राइका चाक्यूसैंण की वन्दना तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में अउराइका देवीखेत ने प्रथम, राइंका कीर्तिखाल ने द्वितीय और राइका सतपुली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान महोत्सव को सफल बनाने में विज्ञान सहसमन्वयक रश्मि रावत,श्री रूपेश कुकरेती,श्री इन्द्रपाल,श्री धीरेन्द्र राणा,श्री गणेश चन्द्र डोबरियाल,श्री नीरज पथिक,श्री अखिलेश रावत,श्रीमती सुषमा नैनवाल, श्रीमती सुषमा उनियाल,श्रीमती आभा रावत,श्री सर्वेश्वर प्रसाद,भारती डबराल,श्रीमती अनीता रावत,श्री शिव प्रसाद अग्रवाल,श्री प्रदीप नेगी,श्रीमती संगीता बड़थ्वाल,कु.संगीता,श्रीमती सुमनलता,श्री अर्जुन सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओ ने सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्राफी,प्रशस्ति पत्र तथा मैडल से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments