सेवा संकल्प अभियान के तत्वावधान में महाविद्यालय द्वारा दो प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गई। “मेरे सपनों का भारत : चित्रसेवा” के अंतर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को निबंध, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई तथा “सेवा के रंग राष्ट्र के संग” के अंतर्गत दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को रंगोली एवं सामूहिक प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। साथ &ही, दिनांक 07 अक्टूबर को गढ़भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के पर्वतीय व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान समापन कार्यक्रम 2026-27
इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएँ ‘विकसित भारत@2047’ थीम पर आयोजित की गई, जिनमें छात्र-छात्राओं ने सरकार की विभिन्न नीतियों और उनके क्रियान्वयन पर बखूबी अपनी अभिव्यक्तियाँ दी। रंगोली तथा पोस्टर की प्रदर्शनी की व्यवस्था महाविद्यालय के डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार में की गई।
विजेता सूची:
- निबंध में – अभिषेक ने प्रथम, साक्षी चौहान ने द्वितीय और ऋचा मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- पोस्टर में – अविरति ने प्रथम, शूची ने द्वितीय और दिव्यांशी चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- भाषण में – साक्षी नेगी ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- सामूहिक प्रस्तुति में – सुरभि ने प्रथम, ऐश्वर्या ने द्वितीय और शूची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- रंगोली में – हिमानी, रितिका, ओमप्रकाश और कैलाश के समूह ने प्रथम, सिमरन, नाजिया, रितिका (बी०ए०) और दिव्या रानी के समूह ने द्वितीय तथा दिया, शीतल और अनामिका के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड सरकार ने विकसित भारत विजन के संदर्भ में युवा शक्ति की भूमिका के बारे में संबोधित किया। उन्होंने सेवा के अर्थ पर विस्तार से प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० दशम सिंह नेगी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कराए गए कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र तथा पुरस्कार वितरित किए गए। मंच का संचालन प्रो० अरविन्द कुमार अवस्थी ने किया। सभागार में उपस्थित सभी लोगों द्वारा नशामुक्ति की भी शपथ ली गई। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्रसंघ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
