Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsराजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन समारोह ‘समळौंण-2026’ 25-26 अक्टूबर...

राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन समारोह ‘समळौंण-2026’ 25-26 अक्टूबर को देहरादून में

देहरादून। राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल के पूर्व छात्रों को एक बार फिर आपसी मेल-मिलाप और पुरानी यादों को साझा करने का अवसर मिलने जा रहा है। एलुमिनी एसोसिएशन गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल (रजि.) की ओर से ‘समळौंण-2026’ पुनर्मिलन समारोह का आयोजन आगामी 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को देहरादून स्थित निरंजन फार्म, दून विश्वविद्यालय रोड में किया जाएगा।

इस समारोह में राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल से डिप्लोमा प्राप्त सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य पॉलिटेक्निक के पूर्व छात्रों को एक साझा मंच पर लाना, पुराने साथियों से मुलाकात कराना तथा आपसी संपर्क और सहयोग को और मजबूत करना है।

एलुमिनी एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रति सदस्य ₹1,000 का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सदस्यता तीन वर्ष के लिए मान्य होगी। वहीं, ‘समळौंण-2026’ समारोह में पति-पत्नी दोनों के शामिल होने के लिए ₹4,000 की सहयोग राशि निर्धारित की गई है।

एसोसिएशन की ओर से सभी पूर्व छात्रों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य संयोजक इं. हरीश नौटियाल (मो. 6397495770) से संपर्क किया जा सकता है।

संयोजक मंडल

  • इं. राजेन्द्र थपलियाल — 8755674200
  • इं. सते सिंह चौहान — 8126686595
  • इं. शैलेन्द्र सिंह रावत — 9758506247
  • इं. शान्तनु शर्मा — 7055451812
  • श्री धर्मवीर सिंह चौधरी — 7579214291

कार्यकारिणी

  • इं. दिवाकर धस्माणा — अध्यक्ष — 9917355311
  • इं. वीरेन्द्र सिंह गुसांई — उपाध्यक्ष — 9412966435
  • इं. सुभाष चन्द्र नौटियाल — सचिव — 8477937669
  • इं. निरंजन सिंह रावत — कोषाध्यक्ष — 8630776194
  • इं. कमल किशोर उनियाल — सहसचिव — 9412917132
  • श्री विमल भट्ट — कार्यकारिणी सदस्य — 9568397006
  • इं. संजय अमोली — कार्यकारिणी सदस्य — 9634422481
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments