Sunday, November 8, 2026
HomeUncategorizedराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ

कोटद्वार, 27 अक्टूबर 2026। डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2026–27 का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2026 को किया गया। समारोह का आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग प्रभारी डॉक्टर हीरा सिंह बिष्ठ द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

समारोह के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 800 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण तथा लंबी कूद प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में मेघा प्रथम, ललिता द्वितीय तथा सारिका तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में प्रभु महतो प्रथम, रोशन सैनी द्वितीय तथा विशाल सिंह रावत तृतीय रहे।

गोला प्रक्षेपण (छात्रा वर्ग) में सोनाली, हर्षिता और अदिति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कनिका प्रथम, हर्षिता द्वितीय तथा शिखा नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।क्रीड़ा प्रभारी एवं समारोह के संयोजक डॉ. हीरा सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के दूसरे दिन, 28 अक्टूबर 2026 को भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments