Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsआयोजक प्रेम सिंह नेगी की पहल: कोटद्वार में विवाहित महिलाओं की क्रिकेट...

आयोजक प्रेम सिंह नेगी की पहल: कोटद्वार में विवाहित महिलाओं की क्रिकेट लीग सीजन-5 का आगाज 22 नवंबर से

कोटद्वार। महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाने वाली महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से महादेव क्रिकेट एकेडमी की ओर से तीलू रौतेली मातृ शक्ति महिला क्रिकेट लीग सीजन-5 का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट केवल विवाहित महिलाओं के लिए आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का शुभारंभ आगामी 22 नवंबर 2026 से सिम्बचौड़, कोटद्वार में होगा। टूर्नामेंट के माध्यम से विवाहित महिलाओं को खेल के मैदान पर उतरने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों का कहना है कि अक्सर लड़कियां स्कूल और कॉलेज के दौरान खेल गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं, लेकिन शादी के बाद घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के चलते उनकी खेल प्रतिभा पीछे छूट जाती है। ऐसे में इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को दोबारा खेल से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन का संदेश है कि शादी किसी महिला के खेल जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई पारी की शुरुआत भी हो सकती है। आयोजकों ने विवाहित महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। साथ ही लोगों से भी आग्रह किया है कि वे अपने परिवार की महिलाओं, बहनों, पत्नियों और परिचितों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

महादेव क्रिकेट एकेडमी के इस आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति को खेल के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजक: प्रेम सिंह नेगी
संपर्क नंबर: 7505330352
स्थान: सिम्बचौड़, कोटद्वार
आयोजन प्रारंभ: 22 नवंबर 2026

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments