Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsवार्ड 37 में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, नवीनीकरण की...

वार्ड 37 में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, नवीनीकरण की जटिल शर्तों पर पार्षद सुखपाल शाह ने उठाए सवाल

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में पंचायत घर में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत श्रम विभाग कोटद्वार के माध्यम से स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया जिसमें टीम में पैरामेडिकल स्टाफ डॉक्टर मयंक, टीम लीडर मनोज तिवारी, श्रम विभाग के राजू, उनके साथ में समस्त स्टाफ ने वार्ड 37 के पंचायत घर में पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें काफी लोगों का स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 44 प्रकार की स्वास्थ जांच की गई पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि वार्ड 37 और विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग इस योजना से वंचित रह गए हैं।

श्रम विभाग का कहना है कि जिन लोगों का नवीनीकरण नहीं हुआ है उनके स्वास्थ्य जांच नहीं होगी श्रम विभाग की इतनी शर्ते हैं कि जो मजदूर है वह अपना नवीनीकरण नहीं कर पा रहा है श्रम विभाग कहता है रजिस्ट्रेशन ठेकेदार द्वारा मोहर लगाओ, संबंधित जे ई की भी मोर लगाओ तब जाकर नवीनीकरण किया जाएगा पार्षद सुखपाल शाह ने श्रम विभाग को निवेदन किया कि झंडी चौड क्षेत्र में 80 परसेंट से अधिक गरीब किसान मजदूर है श्रम विभाग पर्धिश्ता लाये जैसे पूर्व में ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र के मजदूरों को चयनित करता था उसका श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कर देता था ठीक इसी तरह से पार्षदों द्वारा फार्म मैं प्रमाणित कर मजदूर है।

प्रमाणित देकर वह मजदूर अपने स्तर से शपथ पत्र देकर उनका नवीनीकरण श्रम विभाग करें आज भी जो ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी कार्य करते हैं जैसे खेत में करते हैं, लोगों के मकान में काम करते हैं, लोगों के घरों में काम करते हैं व इस योजना से वंचित रह रहे हैं जो लोग ठीक-ठाक है उन्हीं को श्रम विभाग इस योजना से जोड़ रहे हैं इस अवसर पर पूर्व में बने श्रम कार्ड के मजदूर मायूस होकर वापस गए क्योंकि इनका स्वास्थ्य प्रशिक्षण नहीं किया गया नहीं उसको उसे परिवार को कोई सामान विभाग द्वारा नहीं मिल रहा है इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूरों ने श्रम विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं जबकि सरकार मजदूरों के हित के लिए बहुत बड़ी योजना चला रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments