Sunday, November 8, 2026
HomeLocal Newsउत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज...

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बी आर सी कीर्तिखाल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव रावत प्रधानाचार्य अ.उ.रा.इ.का.देवीखेत,सुश्री शैलजा चमोली बीआरसी समन्वयक कीर्तिखाल,श्री राकेश नेगी प्रधानाचार्य रा इ का कीर्तिखाल व श्रीमती मानवी कोटनाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्विज प्रतियोगिता छः चरण तक चली जिसमें अ.उ.रा.इ.का.देवीखेत प्रथम,रा उ मा वि रैंस द्वितीय तथा रा इ का चाक्यूसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 39 बच्चों ने प्रतिभाग किया।क्विज प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री आबिद अहमद रा इ का चाक्यूसैंण,श्री संदीप नेगी इ का काण्डाखाल,श्री जसवीर नेगी अ.उ.रा.इंटर चैलूसैंण,श्री गणेश दत्त कुनियाल अ.उ.रा.इ.का.देवीखेत,श्री चरण जी रा इ का सतपुली,श्री रूपेश कुकरेती रा इ का किनसुर,श्रीमती शीला ध्यानी रा उ मा वि रैंस,श्री राजेश भारद्वाज रा.इ.का.द्वारीखाल,श्री महेन्द्र सिंह राणा रा.इ.का.किनसुर आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments