आज ग्राम कोटड़ी पल्ली के अंतर्गत थामन तोक अनुसूचित जाति बस्ती में दिलवर लाल (दिल्ला लाल) के मकान की छत भर-भरा कर गिर पड़ा शुक्र है सभी घरवाले/ परिवार वाले घर से बाहर थे (बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, बड़े अपने काम पर एवं महिलाएं किसी कार्यक्रम में गयी हुई थी वर्ना कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।

वर्तमान में परिवार की माली हालत सही नहीं है जिस कारण उन्हें आर्थिक मदद की अति आवश्यकता है ताकि वे मौसम एवं आपदा के भय में अपना जीवन यापन कर सकें, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा समाज हित में सदैव कार्य करने वाले अजय पाल सिंह रावत (घुन्नी भाई) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा क्षेत्रीय विधायक से अनुसूचित जाति के पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की है, आजय पाल सिंह रावत (घुन्नी भाई) ने कहा है कि इस गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है तथा सरकार को उक्त परिवार की मदद करनी चाहिए।

