सतपुली: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज कलजीखाल ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन सृजन के प्रभारी जसवीर राणा ने ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी नब्ज टटोली और ब्लॉक अध्यक्ष पद को लेकर फीडबैक लिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं की राय, संगठनात्मक स्थिति और स्थानीय समीकरणों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जिससे कलजीखाल ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति किया जाएगा।इस संगठन सृजन कार्यक्रम से पार्टी को बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक मजबूती मिलेगी, जिसका सीधा फायदा 2027 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,विनोद नेगी जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर सिंह रावत,संजय डबराल,पूर्व आईएएस सुंदर लाल muyal,पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा,अरुणा कुमार,मंडल अध्यक्ष मनोज रावत,जगदीश रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



