Tuesday, March 10, 2026
HomeLocal NewsKotdwar Traffic Diversions: नववर्ष में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट देखें

Kotdwar Traffic Diversions: नववर्ष में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट देखें

नववर्ष 2026 को सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु कोटद्वार, लक्ष्मणझूला व लैंसडाउन में विशेष यातायात व्यवस्था व डायवर्जन प्लान जारी।

नववर्ष (दिनांक 31-12-2025 से 01-01-2026 तक) के अवसर पर जनपद में पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए, जनसुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के मुख्य शहरों कोटद्वार, लैंसडाउन एवं लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध है कि वे निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं पुलिस निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।डिग्री कॉलेज रोड से आवागमन करेंगें।

कोटद्वार – पार्किंग व्यवस्था
नजीबाबाद की ओर से श्री सिद्धबली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के भारी वाहन (बस/ट्रैक्टर आदि) बुद्धा पार्क स्थित PWD पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। छोटे वाहनों को पुलिंडा बैरियर, वन विभाग, PWD एवं जल संस्थान की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

नो-एंट्री (कोटद्वार)
नववर्ष के अवसर पर 31.12.2025 व 01.01.2026 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों (बड़े ट्रक,ट्रॉला आदि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पूरा ट्रैफिक डायवर्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. […] सड़क सिर्फ दूरी ही नहीं घटाएगी, बल्कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क को भी […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments