Tuesday, March 10, 2026
HomeLocal Newsमनरेगा कार्यों को आफलाइन सम्पन्न कराने हेतु सांसद अनिल बलूनी को भेजा...

मनरेगा कार्यों को आफलाइन सम्पन्न कराने हेतु सांसद अनिल बलूनी को भेजा ज्ञापन..

मनरेगा कार्यों को आफलाइन करवाने हेतु नेटवर्किंग समस्या से जूझ रही ग्राम पंचायत काण्डा,कर्तिया,धामधार,चपड़ेत, तिमलसैंण,जुकणिया,जुई,जामरी,बड़खेत,बूंगा तल्ला,बूंगा मल्ला,झर्त,डोबरिया,बरई,ढिकोलिया,तोल्यूंडांडा व क्वीराली तोल्यूं समेत अठारह ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों को सम्पन्न कराना चुनौती बन गया है। विगत कार्यकाल में भी खासा परेशानी के चलते इन गांवों को डार्क जोन घोषित किया गया है।

क्यों कि गौरतलब है कि मनरेगा कार्यों को सम्पन्न कराने को जीओ टैग समेत रोजाना दोबार उपस्थिति दर्ज कराई जाती है , ऐसे में नेटवर्किंग साइट्स की कमी हो जाने पर किसी भी समय समस्या मुंह बाए खड़ी हो जाती है। जिसकारण कतिपय मजदूरों की मज़दूरी नहीं मिल पाई। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्राम पंचायत काण्डा रिखणीखाल की प्रधान बिनीता ध्यानी ने लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर मुक्ति दिलाने व आफलाइन मोड में मस्टरोल के माध्यम से काम करवाने की गुहार लगाई है कि वह त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बंधित पंचायतराज विभाग को आदेशित निर्देशित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments