डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूडी भूषण ने गढ़वाली शिक्षा के प्रसार और नवाचार के लिये रमन रावत पोली को प्रदान किया
“उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”।

बता दें कि रमन रावत पोली देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल मैं गढ़वाली भाषा की शिक्षिका है जिनके द्वारा गत वर्ष कक्षा 6 के लिए गढ़वाली भाषा का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।जिससे छात्र -छात्राये आसानी से गढ़वाली भाषा सीख पा रहे हैं।रमन रावत पोली द्वारा गीतों, कविताओं, नाटकों और वीडियो बनाकर छात्र -छात्राओं के बीच नवाचार के माध्यम से गढ़वाली भाषा को आसान बनाया जा रहा है। इसी नवाचार पर रमन को प्रदान किया गया
“उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”। वर्ष 2010 में रमन को भारत सरकार द्वारा “राष्ट्रीय युवा पुरस्कार”भी प्राप्त हो चुका है।

रमन इस पुरस्कार का श्रेय सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी को भी देते हुए बताती हैं कि विद्यालय में गढ़वाली भाषा के लिये बेहतर माहौल तैयार करने में उन्हें प्रबंध निदेशक और विद्यालय का सहयोग मिल रहा है। रमन का कहना है कि हमारे बच्चे दुनिया की सभी भाषाओं के ज्ञाता बने लेकिन अपनी भाषा भी उन्हें आनी जरूरी है और वास्तव में वही उनकी पहचान है।
डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ के संपादक अम्बेश पंत ने बताया कि प्रदेश के रचनाधर्मी, नावाचारी शिक्षक- शिक्षिकाओं, प्रशासकों, जन प्रतिनिधियों को उनके बेहतर प्रयासों के लिये सम्मानित किया गया।
