Sunday, November 8, 2026
HomeUncategorized*एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना वॉलीबॉल चैम्पियन*

*एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना वॉलीबॉल चैम्पियन*

.

एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना वॉलीबॉल चैम्पियन

आर0पी0 स्कूल द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट को किया अपने नाम

एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वाघाटी की बालिकाओं की वॉलीबॉल टीम ने आरपी पब्लिक स्कूल में श्रीमती राजबाला शर्मा जी की स्मृति में आयोजित तीसरी इंटर.स्कूल गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली । टीम की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही एमकेवीएन की बालिकाओं में अपनी बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और तालमेल का परिचय टूर्नामेंट के पहले दिन से ही देखने को मिला। अभियान की शुरुआत ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ कीए जिसमें सीधे सेटों में 15-6 और 15-3 से आसान जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एवीएन स्कूल के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच में कड़ा संघर्ष देखने को मिलाए जिसे टीम ने 15-9, 12-15 और 15-13 से जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मुकाबले में टीम ने बेहतरीन रणनीति और ताकतवर प्रदर्शन करते हुए बलूनी पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 25-21 और 25-16 से करारी शिकस्त दी और ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की की ।

फाइनल के खिताबी महामुकाबले में बालिकाओं ने मेजबान टीम आरपी पब्लिक स्कूल के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उत्कृष्ट कोर्ट कोऑर्डिनेशन और जोरदार हमलों के दम पर टीम ने फाइनल मैच सीधे सेटों में 21-12 और 21-6 से एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया । इस शानदार और ऐतिहासिक जीत के साथ एमकेवीएन की टीम ने प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है । विद्यालय पहुँचने पर विजेता वॉलीबॉल टीम का भव्य अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशक श्रीमती सिन्धु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक श्री विपिन जदली एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता नैथानी ने बालिकाओं को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि और शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच श्री अशोक जखमोला जी को उनके समर्पित मार्गदर्शनए निरंतर सहयोग और टीम की सफलता में बहुमूल्य योगदान के लिए विशेष रूप से सराहना दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र कोठारी ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और खेल शिक्षक को उनकी लगनए टीम वर्क और इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ढेरों बधाइयाँ दीं। खिलाड़ियों की खेल भावना, जोश, जज्बे और जुनून की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने चैंपियंस पर गर्व है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और मैदान पर दिखाया गया अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।

इसके साथ ही कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी भारतीय ने भी बच्चों की खेल भावना, अटूट लगन, अथक परिश्रम और मेहनत के प्रति सभी खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनतए लगन और उनके मार्गदर्शकों को जाता है। हमारे खिलाड़ियों का यह कठिन परिश्रम और मैदान पर दिखाया गया समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह संपूर्ण उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के अटूट संकल्प, दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता और उनके संघर्षपूर्ण जज्बे को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष का माहौल है। एमकेवीएन परिवार अपने सभी ऊर्जावान खिलाड़ियोंए मार्गदर्शकों और शिक्षकों की इस सफलता पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार हर क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने की कामना करता है। खेल शिक्षक अशोक जखमोला जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है। यह जीत साबित करती है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प हमेशा सफलता दिलाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments