Sunday, November 8, 2026
HomeUncategorized*उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा 45 अनाथ बच्चों को वितरित...

*उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा 45 अनाथ बच्चों को वितरित की गई छमाही छात्रवृत्ति* अजय तिवाड़ी*


उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा 45 अनाथ बच्चों को वितरित की गई छमाही छात्रवृत्ति

कोटद्वार, 26 अक्टूबर 2026: उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट (रजि०), कण्व नगरी, कोटद्वार द्वारा देवी रोड़ स्थित एम.के.वी.एन. स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल एवं यमकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 45 मातृ-पितृ विहीन (अनाथ) छात्र-छात्राओं को वार्षिक छात्रवृत्ति की प्रथम छमाही किस्त के रूप में ₹3,000-₹3,000 की राशि वितरित की गई। ट्रस्ट इन सभी जरूरतमंद बच्चों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की सालाना छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार नौडियाल (शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा), विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप रावत (अपर शिक्षा निदेशक, एस.सी.ई.आर.टी.), कार्यक्रम अध्यक्ष ले. कर्नल बुद्धिवल्लभ ध्यानी (अ.प्रा.), संस्था अध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, कोषाध्यक्ष कै. पी.एल. खंतवाल (अ.प्रा.) और संरक्षक श्री शिवदयाल बौंठियाल जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर ज्ञान भारती स्कूल के बच्चों द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना और एम.के.वी.एन. स्कूल, कण्वघाटी के बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही संस्था के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय सत्यप्रकाश थपलियाल जी को याद करते हुए सभी उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस पुनीत कार्य में ‘डू समथिंग सोसाइटी’ (Do Something Society) द्वारा सबसे बड़ा योगदान देते हुए 21 बच्चों की छात्रवृत्ति का जिम्मा उठाया गया। इसके साथ ही, कार्यक्रम के अध्यक्ष ले. कर्नल बुद्धिवल्लभ ध्यानी (अ.प्रा.) जी ने व्यक्तिगत रूप से 10 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर अपना अनुकरणीय योगदान दिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट और सहयोगी संस्थाओं के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता की छत्रछाया खो चुके इन बच्चों को शिक्षा के माध्यम से स्वावलम्बी बनाना ही समाज की सच्ची सेवा है। समारोह का सफल संचालन संस्था के सचिव श्री अजयपाल सिंह रावत जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में, आर. के. जोशी, सत्य नारायण नौटियाल, शशि अमोली, सुनील नवानी, दीपक कुकरेती, रेखा नेगी, शंकर दत्त गौर, सुदर्शन बिष्ट, रिपुदमन सिंह बिष्ट, मंजू कपरवाण, ज्योति कुलश्री, अरुण असवाल, चिराग कुकरेती, आदित्य, राकेश लखेड़ा, भुवन मोहन गुसाईं, चन्द्र प्रकाश नैथानी, भावना पाण्डेय, श्रीमती वंदना भारद्वाज, श्री विवेक थपलियाल, श्री आर.पी. पंत, श्री जनार्दन ध्यानी, श्री मयंक कोठारी, श्री सुरेन्द्र लाल आर्य, श्री प्रवेश नवानी, श्री विजय माहेश्वरी और श्रीमती चन्द्रीका जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments