Sunday, November 8, 2026
HomeUncategorized*आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई श्रीमती राजबाला शर्मा...

*आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई श्रीमती राजबाला शर्मा अंतर विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता*

आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा के प्रांगण में आयोजित श्रीमती राजबाला शर्मा 3.0 अंतर विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में कोटद्वार नगर की लगभग 19 टीमों ने इस प्रतियोगिता मे प्रतिभा किया। कल खेले गए अपने नॉक आउट मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल मैच में पहुंची टीमों मै बलूनी पब्लिक स्कूल,स्कॉलर पब्लिक स्कूल m.k.v.n public school आरपी पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर

सेमीफाइनल में प्रवेश किया । इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल्स में आज पहला मुकाबला आरपी पब्लिक स्कूल और स्कॉलर्स अकादमी के बीच खेला गया जिस मुकाबले में आरती पब्लिक स्कूल ने स्कॉलरशिप अकादमी को 2-0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल बलूनी पब्लिक स्कूल एवं m.k.v.n के बीच खेला गया जिसमें m.k.v.n ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 2-0 हराकर फाइनल फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला आरपी पब्लिक स्कूल एवं m.k.v.n स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें m.k.v.n पब्लिक स्कूल ने आरपी पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर श्रीमती राजबाला शर्मा अंतर विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया प्रतियोगिता में इमर्जिंग खिलाड़ी का किताब s.p.v.m स्कूल की छात्रा मैत्री खंतवालl को दिया गया, जबकि बेस्ट स्पाईकर का खिताब m.k.v.n की तराना रावत को दिया गया एवं प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का किताब बलूनी पब्लिक स्कूल की श्रुति नेगी को दिया गया इस अवसर पर समस्त विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे विद्यालय के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुंवर अजीत सिंह द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई एवं सभी खिलाड़ियों को हार जीत से ऊपर उठकर भविष्य में खेल भावना से सभी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने का आवाहन किया एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments