Monday, November 9, 2026
HomeLocal Newsहैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, भगवान श्रीराम...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित हुए विद्यार्थी

कोटद्वार। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी के अवसर पर कोटद्वार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन चरित्र और मर्यादा के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने गुरु वशिष्ठ के आश्रम में भगवान श्रीराम के छात्र जीवन से जुड़ी कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा, अनुशासन, संस्कार और आज्ञाकारिता का महत्व समझाया। उनके प्रेरणादायक संबोधन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को भावविभोर कर दिया।

वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, धर्म, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments