जानकारी में आया है कि
रिखणीखाल-
रिखणीखाल के ग्राम बराई धूरा में 10 दिन से पेयजल का हाहाकार व गम्भीर संकट, बुजुर्ग 2 किलोमीटर दूर गधेरे से पानी ढोने को मजबूर।
जानकारी में आया है कि रिखणीखाल प्रखंड के सीमांत गाँव बराई धूरा , तिमलसैण में पेयजल की आपूर्ति उत्तराखण्ड जल संस्थान कोटद्वार द्वारा डबराड गाँव के प्राकृतिक जल स्रोत व जल धाराओं से लगभग एक दशक से ज्यादा समय से होती आ रही है।जब कि स्रोत में भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध है।इसके बावजूद भी ग्राम बराई धूरा में पेयजल संकट गहराया हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 10 दिन से गाँव में एक बूंद पानी को लोग तरस रहे हैं। गाँव में शेष बचे हुए वृद्ध ही पानी को गधेरे से ढोते ढोते थक गये है।
इस पेयजल की शिकायत व अनुरोध उत्तराखण्ड जल संस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियन्ता, अवर अभियन्ता रिखणीखाल व सी एम हेल्पलाइन आदि जगह कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।कोई भी ठोस कार्रवाई व संतोषजनक जवाब देने को तैयार नही है।गाँव में पानी की स्थिति ऐसी बन गई है जैसे जल बिन मछली वाली कहावत चरितार्थ हो गई है।ग्रामीणों ने पेयजल की आपूर्ति की शिकायत अपने स्तर से कई जगह दे दी है।लेकिन कोई समस्या का समाधान तो दूर जवाब देने को तैयार नहीं है।
गाँव वालों का कहना है कि विभाग व प्रशासन हमें इस पेयजल से निजात दिलाये। पानी के बिना गाँव का जीवन व्यर्थ है।
