विकासखंड स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा की विद्यालय प्रबंधन समिति को सर्वश्रेष्ठ एसएमसी के अवार्ड से नवाजा गया बी आर सी खुंडोली में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल श्री रणवीर सिंह सजवाण थे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपनिदेशक राज्य परियोजना देहरादून प्रद्युमन सिंह रावत जी तथा प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मैंदोला जी उपस्थित,विपिन धसमाना जी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राजीव थपलियाल तथा जसपाल सिंह असवाल ने संयुक्त रूप से किया ये सभी कार्यक्रम संकुल समन्वयक चंद्र मोहन सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुए।


