कोटद्वार। नव वर्ष के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा से भरा माहौल उस समय तनाव में बदल गया, जब सिद्धबली मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आए कुछ श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
भगवान सिद्धबली में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और नव वर्ष पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसी भारी भीड़ के बीच अनुशासनहीनता और असंयम के चलते कुछ लोगों ने पवित्र स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद काफी देर तक चलता रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई और कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के केंद्रों पर इस तरह की घटनाएं दुखद हैं और इनसे धार्मिक स्थलों की शांति भंग होती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
