Home Local News कोटद्वार: महिलाओं के लिए 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कोटद्वार: महिलाओं के लिए 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

0

वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड में जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के माध्यम से ओजसशिवनी फाउन्डेशन ने 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने किया इस अवसर पर उद्योग विभाग से आकांक्षा गोसाई द्वारा महिलाओं के लिए कई योजना की जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को क्रोशिया क्राफ्ट सिलाई, बुनाई ,कडाई, आदि 21 दिन में महिलाओं को फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा.

कोटद्वार: महिलाओं के लिए 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

उसके बाद यदि कोई महिला प्रशिक्षण के बाद अपना उद्योग लगाना चाहती है तो उद्योग विभाग उन्हें 35% सब्सिडी पर छोटे उद्योग लगाने के लिए महिलाओं को लोन देगी ट्रेनर आरती सिंह, आकांक्षा, सीमा ने कहा कि 21 दिन तक सभी महिलाएं 2:00 से 5:00 तक पंचायत घर वार्ड 37 में आए इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि महिलाएं सरकारी योजना का लाभ उठाएं सरकार 35% सब्सिडी पर महिलाओं को छोटे उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है.

इसका लाभ मैं नहीं उठाएं और अपने घर पर ही छोटे-छोटे उद्योग लगाकर स्वयं अपने पैरों पर खड़े होकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें इस अवसर पर 40 से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया इस अवसर पर किसान नेता परशुराम, चंद्रपाल शाह, हरि सिंह रावत, पीतांबरी देवी, पुष्पा देवी , चंद्रकांता, नीतू देवी, आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here